फोटो: सोशल मीडिया
चंपावत जिले के टनकपुर में कुछ हिस्सों को प्रशासन द्वारा माइक्रो कंटेंटमेंट ज़ोन और बफर जोन बनाये जाने से लोगों में गु्स्सा है।
गुस्साए तमाम व्यापारियों ने व्यापार मंडल के सदस्यता प्रमाण पत्रों की होली जलाई। गुस्साए व्यापारियों का कहना है कि जो व्यापार मंडल हमारे हितों की रक्षा नहीं कर सकता उसे व्यापारियों का नेतृत्व करने का भी अधिकार नहीं हैं।
आपको बता दें, टनकपुर मुख्य बाजार (वार्ड नं 07, 08) के कुछ हिस्सों को प्रशासन द्वारा माइक्रो कंटेंटमेंट ज़ोन और बफर जोन बनाया गया है। इसी से व्यापारियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि मार्च से कोरोना काल शुरू हुआ और अभी तक उसका व्यापक असर है, लॉक डाउन से लेकर अब तक व्यापार चौपट हो गया है। लोग कैसे अपने परिवारों का भरण पोषण करते है, ये तो स्वयं वही जानते हैं।
गुस्साए युवा व्यापारियों ने ऐलान किया कि हम बहुत जल्द सर्वसम्मति से व्यापारी हितों के लिए निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन करने जा रहे हैं। जो सिर्फ व्यापारी हितों की बात करेगा, न कि अधिकारियों की चापलूसी। व्यापारियों का शोषण होने की दशा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.