Almoraउत्तराखंड

अल्मोड़ा में ठंड ने दी दस्तक, लगातार लुढ़क रहा है पारा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ही राज्य के कई जिलों में पारा लुढ़कने लगा है। अल्मोड़ा में तापमान नीचे गिरने लगा है।

जिले में रात में पारा काफी नीचे गिर जा रहा है। ऐसे में सुबह शाम ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। हांलाकि दिनभर धूप खिलने से जिले का मौसम सुहाना बना हुआ है। फिलहाल धूप में लोग और सैलानी खूब आंनद ले रहे हैं।

रविवार को छुट्टी के दिन लोग अपने घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री दर्ज के पास था। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि सुबह और शाम में लोग ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *