उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के खरसाली गांव में एक घर में सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। रसोई घर में सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई।
आग से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। सिलेंडर फटने के कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सिलेंडर फटने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
वहीं, सिलेंडर धमाका इतना जोरदार हुआ कि आवाज आस-पास के ग्रामीण डर गए। जब तक वे बाहर निकलते और मौके पर पहुंचते तब तक मकान में आग लग चुकी थी। ग्रामीणों की सूझबूझ से घर में आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.