उत्तराखंड

देहरादून: क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट ने KV IMA में किया वृक्षारोपण, 80 से अधिक पौधे लगाए

उत्तराखंड की रजाधानी देहरादून में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी द्वारा इस मानसून सत्र का तीसरा वृक्षारोपण अभियान प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय (KV IMA परिसर) में 27 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष अभियान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अशोक, गुलमोहर, कनेर, चंपा, बॉटल ब्रश, केसिया सामिया सहित विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक पौधे रोपे गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मामचंद के अनुरोध पर आयोजित इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समिति के सदस्यों और विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपण किया और संस्था द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की।

श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा, “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है और इस तरह के अभियान समाज को प्रेरणा देते हैं।” वहीं प्रधानाचार्य श्री मामचंद ने कहा कि विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के लिए यह अभियान सराहनीय पहल है, और संस्था के प्रयासों से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, और अन्य सदस्य जैसे गगन चावला, मंजुला रावत, दीपक सिंह, रविंदर खालसा, संजय भाटिया, अनुराग शर्मा, राजेश बाली, दिवाकर नैथानी, सुंदर शुक्ला, राजन नेगी, धीरज बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षक पीयूष निगम एवं पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

संस्था द्वारा भविष्य में और भी अधिक वृक्ष लगाने तथा शहर को हरित बनाने के संकल्प के साथ यह अभियान समाप्त हुआ।

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

17 minutes ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.