अल्मोड़ा: उपपा अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिये क्या है कारण?
अल्मोड़ा में कलक्ट्रेट में धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी शामिल हैं। आपको बता दें, ये लोग मल्ला महल निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अल्मोड़ा के मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्यो की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर विभन्न् संगठनों से जुड़े लोग कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे थे।
वहीं प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए धरना नहीं देने दिया। पहले से ही भारी मात्रा में कलक्ट्रेट में प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया। जिसके बाद धरने में बैठते ही पुलिस ने जबरन धरना दे रहे लोगों को पकड़कर ले गई।