गदरपुर: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 25 लोगों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार
उधम सिंह नगर के गदरपुर के झगड़पुरी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
गदरपुर थान अध्यक्ष अरविंद चौधरी के मुताबिक, झगड़पुरी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। उन्होंने बताया कि एक पक्ष के 16 और दूसरे पक्ष के 9 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंन बताया कि चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपी फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।