थल की बाजार गीत से लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने वाले चंपावत के मशहूर लोकगायक बीके सामंत ने राज्य में लोकगायन और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिलाने की कवायद शुरू की है।
बीके सामंत इसके लिए वो कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पांच-पांच गांवों को गोद लेंगे। उन्होंने प्रतिभाओं के विकास के लिए गढ़वाल-कुमाऊं वॉरियर्स संगठन बनाया है। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे बीके सामंत ने युवाओं और जनप्रतिनिधियों से जनसंपर्क कर इस संबंध में जानकारी दी। फिलहाल वो मुंबई में रह रहे सामंत ने कहा कि पहाड़ में उनकी जड़ें हैं।
सामंत ने कहा कि पहाड़ में लोकगायन और लोकसंस्कृति की विधाओं के साथ ही विभिन्न खेलों की प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ये कोशिश है कि गढ़वाल और कुमाऊं के पांच-पांच गांवों को गोद लेकर इन गांवों के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराया जाए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.