रुड़की: शादी का झांसा देकर युवक लूटता रहा अस्मत, इंसाफ की मांग के लिए अब थाने पहुंची महिला
उत्तराखंड के हरिद्वार से देवभूमि को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवती से दुष्कर्म हुआ है।
आरोप है एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आपको बता दें, ये केस सहारनपुर से ट्रांसफर होकर रुड़की आया है।
दरअसल, एक युवती की फेसबुक पर एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी, जो कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसके साथ शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म किया और उससे पैसों की भी मांग की।
युवती ने आरोप लगाया है कि युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा है। युवक द्वारा शादी से इंकार करने के बाद युवती ने परेशान होकर सहारनपुर में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें दुष्कर्म की घटना रुड़की की बताई गई है। इस कारण मुकदमा ट्रांसफर होकर अब रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गया है।