उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व
उत्तराखंड में लोगों ने गोवर्धन पर्व हर्षोल्हास के साथ मनाया गया। चंपावतमें लोगों ने गायों की आरती उतारी और अलग-अलग पकवान खिलाए।
इस मौके पर लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा को बनाया और पूजा के बाद प्रसाद बांटे। पुरोहित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्णा ने गोवर्धन पर्वत अंगुली पर उठा कर गायों की रक्षा की थी। तभी से ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गायों की पूजा की जाती है।
वहीं, नेपाल सीमा से लगे मड़ पसौली स्थित मां कामधेनु वात्सल्य सेवा धाम ट्रस्ट के संचालक शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि वो पिछले 12 सालों से लोहाघाट, चंपावत समेत कई स्थानों पर छोड़ी गई गायों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को गोपाष्टमी के दिन महा गौ पूजन होगा।