कोटद्वार में अवैध खनन माफिया की अब खैर नहीं! प्रशासन ने उठाया ये कदम

कोटद्वार में अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने एंटी माइनिंग टीम का गठन किया है।

एंटी माइनिंग टीम में पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर, तहसीलदार, खनन अधिकारी, वन विभाग और वन निगम के कर्मचारियों के साथ होमगार्डों की तैनाती की जाएगी।

उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल के मुताबिक, अवैध खनन को रोकने के लिए एंटी माइनिंग टीम का गठन किया है। उन्होंने बताया कि ये टीम कौड़िया चेक पोस्ट पर 24 घंटे तैनात रहेगी। साथ ही कौड़िया चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगी, ताकि अवैध खनन माफिया पर लगाम कसी जा सके।

गौरतलब है कि कोटद्वार तहसील क्षेत्र में बहने वाली नदियों में लंबे सयम से अवैध खनन की शिकायतें लोग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम समय-समय खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। बावजूद इसके खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।

अवैध खनन से भरे डंपर कौड़िया चेक पोस्ट से होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हैं। खनन से भरे वाहनों के लिए यूपी में जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसलिए प्रशासन ने इन पर रोक लगाने के लिए ये कमद उठाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.