फोटो: सोशल मीडिया
देहरादून में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं लें रहा। सेलाकुई स्थित राज्य मानसिक अस्पताल में सीएमएस समेत 16 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है।
इसमें सहायक स्टाफ के साथ ही आठ मानसिक रोगी भी शामिल हैं। मानसिक रोगियों को कोविड अस्पतालों ने भर्ती करने के इनकार कर दिया, जिसके बाद मानसिक अस्पताल में ही उन्हें आइसोलेट कर दवा शुरू कर दी गई है। अस्पताल में 16 लोगों के संक्रमित होने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।
चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि मानसिक रोगियों से अन्य लोगों को भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संक्रमितों में सीएमएस के अलावा तीन स्टाफ नर्स, तीन वार्ड आया और एक फार्मासिस्ट भी शामिल हैं।
डिप्टी सीएमओ दिनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी संक्रमितों के लिए दवा की व्यवस्था कर दी गई है। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। मरीजों को खाना खिलाने, देखरेख करने और वार्ड में काम करने वालों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.