LAC पर नाजुक हालात के बीच उत्तरकाशी में एयरफोर्स की पेट्रोलिंग, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को किया एक्टिव

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सेना प्रमुख खुद कह चुके हैं कि LAC पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जिसे देखते हुए भारत और चीन के बीच जितनी सीमााएं हैं। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनमें से एक उत्तराखंड से लगी हुई भारत-चीन सीमा भी है। जहां चौकसी बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड से सटे एलएसी पर आईटीबीपी के जवान अलर्ट पर हैं।

इसके साथ ही एलएसी पर इंडियन एयरफोर्स के जेट्स, हेलीकॉप्टर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। आपको बता दें, शुक्रवार को भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उत्तरकाशी में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पेट्रोलिंग की। जानकारी के मुताबिक वायुसेना के चार विमानों ने बॉर्डर पेट्रोलिंग करते हुए ताजा स्थिति का जायजा लिया।

आपको ये भी बता दें, कि पूरा LAC करीब 3,488 किलोमीटर का है, उत्तराखंड 345 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा साझा करता है। LAC का मिडिल सेक्टर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड है। चीन कई बार चमोली के बाड़ाहोती और माणापास में घुसपैठ की हिमाकत कर चुका है। ऐसे में ये दोनों जगहों पर सेना की तैनाती ज्यादा की गई है।

उधर, खबर है कि उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में एयरफोर्स ने हवाई पट्टी को एक्टिव कर दिया है। वायुसेना के विमान अक्सर इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल पेट्रोलिंग और मिलिट्री एक्सरसाइज के लिए करते रहते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.