फोटो: सोशल मीडिया
राज्य के पिथौरागढ़ जिले में गुलदार का आतंक जारी है। जब से गुलदार ने सुकौली गांव में युवक का शिकार किया है जब से लोग दहशत में हैं।
हाल में एक गुलदार सीसीटीव में कैद हो गया। जिसके बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की रात की है जब रई क्षेत्र में एक घायल गुलदार पैदल मार्ग में चहलकदमी करता कैमरे में कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार एक पांव से लड़खड़ाकर चल रहा है। सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने गुलदार को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि एक आदमखोर गुलदार ने सुकौली गांव में एक युवक को निवाला बनाया था। जिसके बाद वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सुकौली गांव में पिंजरा लगा दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.