उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक जारी है। देर रात उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया।
जिसके बाद से लोग दहशत में जी रहे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके बाद से लोग दहशत में हैं। दरअसल, ये घटना रविवार रात की है। जब तेंदुए ने इलाके में दस्तक देते हुए एक कुत्ते को निशाना बनाया।
जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तेंदुआ कुत्ते को घसीटते हुए अपने साथ जंगल की ओर ले गया. ये सारी घटना घर के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाता रहा है। उनके मुताबिक यह घटना रामनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है।