पौड़ी: रेप की कोशिश के दौरान जिस छात्रा को गंभीर रूप से किया गया था घायल, उसे अस्पताल से मिली छुट्टी

पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल तहसील में दुष्कर्म की कोशिश के दौरान जिस छात्रा पर हमला कर गंभीर से घायल किया गया था, उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

तीन दिन पहले छात्र से दुष्कर्म करने की कोशिश में अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा को घायल कर दिया था। इस दौरान छात्रा के सिर पर गंभीर चो आई थी। स्थानीय लोगों द्वारा छात्रा को प्रशासन की मदद से प्राथमिक चिकित्सालय नोगांवखाल में प्राथमिक उपचार कर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफेर किया गया था।

शनिवार को छात्रा के घर पहुंचने पर उससे मिलने आम आदमी पार्टी के नेता दिगमोहन नेगी उसके घर पहुंचे और पीड़िता की आप बीती सुनी। दिगमोहन नेगी ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस घटना का संज्ञान लेकर आरोपी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए ।

कल पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस प्रदेश सचिव कवीन्द्र इस्टवाल के नेतृत्व में तहसील चौबट्टाखाल में धरना प्रदर्शन किया गया और नोगांवखाल बाजार में उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल सन्दीप कुमार का घेराव किया गया था। इसके बाद राजस्व विभाग में संसाधनों की कमी होने के कारण मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया ।

कांग्रेस प्रदेश सचिव कवीन्द्र इस्टवाल ने कहा कि अगर प्रसाशन द्वारा इस मामले में कोई भी कोताही बरती गई तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जनता सड़कों पर उतरेगी। वहीं, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल सन्दीप कुमार ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है, जिसे अब रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है।

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.