फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के चंपावत में स्वास्थ्य निदेशालय और जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके पीछे का कारण जिला अस्पताल में तैनात सर्जन राहुल चौहान का इस्तीफा है।
नाराज स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय बाजार में स्वास्थ्य निदेशालय-जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आपको बता दें, सर्जन राहुल चौहान द्वारा पीएमएस डॉक्टर आरके जोशी को पत्र भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि जब से उनकी तैनाती हुई है, तब से उन्हें और उनकी पत्नी को वेतन नहीं मिला है। ऐसे में वे सेवा से इस्तीफा दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सर्जन राहुल और उनकी पत्नी मोनिका के जिला अस्पताल में तैनाती के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने लगी थी। खबरों की माने तो सर्जन राहुल ने दो माह में ही 55 से अधिक बड़े ऑपरेशन कर दिए थे। वहीं नाराज लोगों ने सर्जन के इस्तीफे को नामंजूर करते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में वापस बुलाने की मांग की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.