शर्मसार हुई देवभूमि! शादी का झांसा देकर 2 साल से रेप कर रहा था युवक, महिला का बयान सुन पुलिस भी हैरान!
देवभूमि के नैनीताल जिले से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी जिले के बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने उत्तर प्रदेश बिलासपुर के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने युवकी की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। घर में अपने भाई के साथ रहती है। बिलासपुर का रहने वाला युवक उसके घर के बराबर में अपने रिश्तेदारी में आया करता था। वहीं, साल 2018 में उसका संपर्क निजाम अहमद से हुआ।
महिला ने आगे बताया कि इस दौरान निजाम ने उसे शादी का झांसा देकर दो सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच शादी के लिए कई बार कह जाने के बाद युवक बात को टालता रहा और अब उसने शादी से सीधा इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब महिला न्याय के लिए थाने पहुंची है।