हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर के छात्रों के लिए बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है।
जिसके मुताबिक अब छात्रों को उनकी डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री समेत अन्य दस्तावेजों के लिए कॉलेज व यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यूनिवर्सिटी ने बताया कि ये दस्तावेज अब घर बैठे ही विवि की वेबसाइट पर एक क्लिक में मिल जाएंगे।
आपको बता दें कि गढ़वाल विवि अपने तीन कैंपसों के साथ-साथ उससे संबंधित 150 से अधिक महाविद्यालयों की डिग्री और प्रोविजनल डिग्री देता है। इसमें से अधिकतर कॉलेज गढ़वाल के अलग-अलग जिलों के हैं। ऐसे में छात्रों को अपनी डिग्री लेने के लिए श्रीनगर कैंपस के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
छात्रों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए गढ़वाल विवि ने ये सभी दस्तावेज ऑनलाइन देने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.