Dehradunउत्तराखंड

ऋषिकेश: घर में घुसा जंगली दुर्लभ प्रजाति का जीव, मचा हड़कंप! वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश के आबादी वाले इलाकों में अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं। इन जानवरों से लोगों को अपनी जान का खतरा भी बना रहता है।

श्रषिकेश के आबादी वाले इलाके में जंगली जानवर के घुसने का ताजा मामला चंद्रेश्वर नगर में सामने आया है। यहां एक जंगली दुर्लभ प्रजाति का जीव एक व्यक्ति के घर में घुस गया। इसे देखने के बाद घर और आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में इस संबंध में वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जीव का रेस्क्यू किया।

बताया जा रहा है कि जानवर का नाम बिज्जू है। रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि ये दुर्लभ प्रजाति का जीव है। उन्होंने बताया कि बिज्जू अक्सर घने जंगलों में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ये जीव घातक नहीं होता। हालांकि कि ये कुछ परेशानी जरू पैदा कर सकता है। जीव को पकड़ने के बाद वन विभगा इसे अपने साथ ले गई और सुरक्षित जगंल में ले जाकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *