Rudraprayag

उत्तराखंड में ठंड का आगाज, वासुकी ताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खिल उठे पर्यटकों के चेहरे

सितंबर महीने के खत्म होने से पहले ही पहाड़ों में ठंड ने दस्तक दे दी है। चमोली और पिथौरागढ़ में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब इस जिले में बर्फ गिरी है।

केदारनाथ से आठ किमी दूरी पर स्थित वासुकी ताल में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड महसूस होने लगी है। वासुकी ताल में बर्फ जमनी शुरू हो चुकी है।

वासुकी ताल में हुई बर्फबारी से केदारनाथ धाम में भी ठंडक बढ़ गई है। इससे पहले चमोली और पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 24 सितंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

आपको बता दें, गुरुवार तड़के नंदा देवी, पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग और छिलपाकेदार के साथ ही उच्च हिमालय की कई चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भी गुंजी से आगे गुरुवार तड़के बर्फबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *