उधम सिंह नगर में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पहाड़ों से नशे से जुड़ी खबरें आती रहती है।
उधर, नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। ताजा मामला रुद्रपुर का है जहां सटीएफ ने पांच लाख रुपए की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि बाइक पर तीन युवक बरेली से बड़ी मात्रा में स्मैक ला रहे हैं। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने मदकोटा के पास से बाइक सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि मौके से आरोपियों के पास से 330 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक जगतपुरा बरेली से ला रहे हैं। जिसे वे उधम सिंह नगर जिले के कई क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

