Udham Singh Nagarउत्तराखंड

उधम सिंह नगर: गौकशी करते पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने पांच लोगों को गौकशी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 80 किलोग्राम गौमांस भी पकड़ा गया है।

मामला किच्छा थाना के दरऊ क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, किच्छा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग दरऊ क्षेत्र में गौकशी का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी और आज मुखबिर की सूचना पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा।

पुलिस ने मौके पर 80 किलोग्राम गौ मांस बरामद किया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से गौकशी में प्रयुक्त होने वाले हथियार और अन्य सामान भी जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *