उधम सिंह नगर: लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, गहने और मोबाइल के साथ 77000 रुपये की नगदी बरामद

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में किन्नर से लूटपाट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस से ने बताया कि 13 नवंबर को टुकटुक में सवार होकर जा रही किन्नर जमीला से दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे। पीड़िता ने तत्काल इसकी शिकायत किच्छा पुलिस की दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लूटपाट के आरोपियों की तलाश शुरू की गई। बताया गया कि आरोपी सादाब पुत्र मुन्ने खां ग्राम पंगा, थाना पुलभट्टा, बरेली और सारिक पुत्र छोटे खां ग्राम पंडेरा, शेरगढ़, बरेली मंगलवार देर शाम को दुपहिया में मलिक के गन्ने के खेत में बैठकर लूटे गए सामान आपस में बांट रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण, 77000 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने लूट की योजना बनाई थी। दोनों मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.