फोटो: सोशल मीडिया
नशे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
ये सफलता हल्द्वानी के वनभूलपुरा पुलिस को मिली है, जिसने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि बरामद की गई स्मैक की कीमत दस लाख रुपए आंकी जा रही है।
पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक बाइक से आता दिखा. जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो युवक के पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस को पूछताछ में युवक ने बताया कि वह स्मैक को किच्छा से असलम पठान नाम के एक युवक से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करता था।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.