उत्तराखंड: चारों धामों में अब तक दर्शन करने पहुंचे इतने श्रद्धालु, बिना ई-पास नहीं मिलेगी एंट्री

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 42 हजार से अधिक ई पास जारी किये जा चुके है। वहीं 2530 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अभी तक चारधाम के दर्शन किए हैं।

चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धामों में श्रद्धालु किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल एवं सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को उत्तराखंड से बाहर के श्रृद्धालुओं को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि आज श्री बदरीनाथ धाम के लिए 1645, श्री केदारनाथ 2160, श्री गंगोत्री 788 तथा यमुनोत्री हेतु 598 ई पास जारी हुए। दो दिन में कुल 42 हजार से अधिक ई पास जारी हुए। जिनमें श्री बदरीनाथ धाम के लिए 9989, केदारनाथ 18934, गंगोत्री 4727, यमुनोत्री 4361 ई पास जारी हो चुके है।

अभी लगातार ई पास बनाए जा रहे हैं। चारों धामों में आज अपराह्न तक 1267 तीर्थ यात्री पहुंचे। जिसमें से श्री बदरीनाथ धाम में 368, श्री केदारनाथ धाम 536 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। श्री गंगोत्री में 275 तथा यमुनोत्री धाम में 88 तीर्थ यात्रियों ने दिन तक दर्शन किए। गोविंद घाट गुरुद्वारा से सरदार सेवा सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को बताया कि पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ में आज 72 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे।

यहां पंजीकरण जरूरी है
चारधाम यात्रा को उत्तराखंड से बाहर के श्रृद्धालुओं को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल ीजजचः//ेउंतजबपजलकमीतंकनद.ना.हवअ.पद में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

ये है श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या
श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800 , बद्रीनाथ धाम में 1000, गंगोत्री में 600, यमुनोत्री धाम में कुल 400 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.