उत्तराखंड: STF ने देहरादून से संचालित हो रही इंटरनेशनल साइबर ठगी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून से संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है।

देहरादून से लेकर अमेरिका तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएसफ एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर बनी टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी बेहद ही शातिर है और अमेरीका में बैठी एक महिला कर्मचारी की मदद के साथ करोड़ो रूपये के वारे न्यारे कर रहे थे। आरोपियों द्वारा वायरस सिस्टम में भेजकर फिर अपना नंबर ऑन लाइन कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगो को ठगा जाता था.आरोपी कम्प्यूटर और लैपटॉप में पहले वायरस भेजते थे और फिर वायरस को हटाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

उत्तराखंड की राजधानी दून के पटेलनगर में में फर्जी कॉल सेंटर लगातार सक्रिय हैं और अंतराष्ट्रीय ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इनके निशाने पर ज्यादातर विदेशी है भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के पटेल नगर से सामने आया है जानकारी देते हुए डीआईजी निलेश भरणे व एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की लंबे समय से आरोपी पटेल नगर से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे एसटीएफ ने आरोपियों के पास से लेपटॉप, कंप्यूटर ,वायर लेस राऊटर बरामद किया है डीआईजी ने बताया कि अमेरिका से दिल्ली करोड़ो की ट्रांजेक्शन आरोपियों के खातों में हुई है।

मामले में लगातार जांच की जा रही है। वही आरोपियों का कहना है कि 2 साल से वो इसी तरह से ठगी कर रहे है और ठगी से हर महीने लगभग 3 से 4 लाख रुपये की आमदनी हो जाती थी ।। मामले में इंटरपोल व अमेरिका के दूतावास से भी इनके इंटरनेशनल अड्डे तक पहुंचा जा रहा है। आरोपी विवेक गुप्ता, सूद खान को पटेलनगर में गुरुराम राय इंटर कॉलेज के निकट से 10 दिनों की पूरी पड़ताल व जांच के बाद अरेस्ट किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.