उत्तराखंड: सचिन लखेड़ा मर्डर केस में टिहरी गढ़वाल की जिला अदालत का आया फैसला

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के सचिन लखेड़ा हत्याकांड में जिला अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया है।

जिला अदालत ने तीनों गांववालों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया है। शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमा पांडे की अदालत ने ये फैसला सुनाया है। बचाव पक्ष की तरफ से मतेंद्र दत्त बहुगुणा और आनंद सेमल्टी ने बताया कि चंबा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद CID ने इस मामले में तीन ग्रामीणों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ने शनिवार को फैसला सुनाया। आपको बता दें कि 28 नवंबर 2014 को सचिन लखेड़ा एक शादी में शामिल होने पटूड़ी गांव गया था। जहां से वो गायब हो गया। 10 जनवरी 2015 को सचिन का शव जंगल में खाई में मिला था। सचिन की हत्या का आरोप लगाकर उसके परिजनों ने आंदोलन भी किया था। जिसके बाद जांच के आदेश दिये गये थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.