रुड़की: पंचवटी कंपनी में मजदूर की मौत, परिजनों ने काटा ‘बवाल’, कई घंटों तक एंबुलेंस में पड़ा रहा शव
हरिद्वार जिले के रुड़की से एक मजदूर के मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक कंपनी के छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस मजदूर की मौत हुई है वो रुड़की की पंचवटी कंपनी में काम करता था। आज सुबह ही उसकी कंपनी के छत से गिरने से मौत हो गई। आपको बता दें, पंचवटी कंपनी देश की नामचीन कंपनियों में शुमार है।
जानकारी के मुताबिक मजदूर की मौत के बाद प्रबंधन ने तमाशा बनाया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रुड़की सिविल अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस में शव पड़ा रहा। वहीं मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शव को घर भेजने के लिए कंपनी दबाव बना रही है।