Uttarkashiउत्तराखंड

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के खिले चेहरे

यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से तीर्थ पुरोहितों और सैलानियों में खुशी का माहौल है।

खास बात ये है कि इस साल गंगोत्री धाम से पहले यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई है। बीते दो सालों से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले बर्फबारी हो जाती है। यमुनोत्री धाम के पुरोहित प्रदीप उनियाल के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई।

यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी का सैलानियों समेत धाम के पुरोहितों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं, बर्फबारी का असर निचले इलाकों में देखने को मिल रहा है। निचले इलाकों में अचानक पारा गिर गया है। ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इससे पहले केदारनाथ समें गंगोत्री धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। लेकिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी नहीं हुई, जो अब हुई है। कपाट बंद होने से पहले यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *