उत्तराखंड: स्कूल में 100 लड़कियों के साथ ‘गंदा काम’, पूरा मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!
उत्तराखंड के खटीमा के एक आवासीय स्कूल में राज्य को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
आदिवासियों के लिए बने इस स्कूल में ड्रेस की नाप लेते समय 100 लड़कियों के साथ दो दर्जियों ने गंदी हरकत की। लड़कियों के साथ जैसे ही छेड़खानी की खबर सामने आई हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों दर्जियों को स्कूल में संविदा पर रखा गया था। इस संबंध में पुलिस में एक मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ड्रेस की नाप लेने के नाम पर दर्जियों ने 100 लड़कियों के साथ छेड़खानी की। पुलिस को दी गई शिकायत में तीन कर्मचारियों के नाम हैं। तीनों आरोपी स्कूल के संविदा कर्मचारी हैं। अशोक आर्य, ममता खोलिया और चन्द्रशेखर पर उन लड़कियों की शिकायत सुनने की बजाय लड़कियों का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब लड़कियों ने कर्मचारी अशोक आर्य से आपबीती सुनाई तो उसने कहा कि अगर उनके साथ रेप भी हुआ होता तब भी कुछ नहीं होता।
रिपोर्ट के अनुसार, इन लड़कियों के साथ पहली बार गंदी हरकत नहीं की गई है। इससे पहले भी उनके साथ छेड़खानी की गई थी। बावजूद इसके आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल के कर्मचारियों ने लड़कियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया, तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।