उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: उसिया गांव में बिजली का तार गिरने से मची अफरा-तफरी, स्कूल के पास टला बड़ा हादसा

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: सेवराई तहसील के उसिया गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब 9 बजे गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित रेलवे फाटक और पानी टंकी के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर बिजली के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए। गिरते ही तारों में तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि यह हादसा सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे हुआ, वरना यहां से गुजरने वाले स्कूल और मदरसे के बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे।

बाइक और दुकान का शेड जलकर क्षतिग्रस्त

हादसे के दौरान बिजली का तार मदरसे के पास खड़ी बाइक पर गिरा, जिससे बाइक का हिस्सा जल गया। वहीं, एक अन्य तार पास की दुकान के टीन शेड पर गिरा, जिससे शेड में भी आग लग गई। चारों तरफ धुआं फैल गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

लापरवाही का आरोप, विभाग से नहीं मिला कोई जवाब

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई बार बिजली के तार गिर चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हादसे के बाद न्यूज़ नुक्कड़ की टीम ने जब एक्सईएन और एसडीओ से बात करनी चाही तो दोनों अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता दोनों साफ झलक रही है।

स्कूल जाने वाले बच्चों की जान खतरे में

जिस मार्ग पर बिजली के तार गिरे, वहीं पास में दो मदरसे और एक गर्ल्स स्कूल भी है। अगर तार सुबह 8 बजे गिरते, तो वहां से गुजर रहे छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ सकते थे।

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिजली के तारों को तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में कोई जानलेवा हादसा न हो।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.