फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 दिसंबर 2025 को होने वाले मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देना था।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रजा ने बताया कि इस साल मानवाधिकार जागरूकता अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की आवश्यकता को समझ सकें। उन्होंने कहा कि-
“10 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मानवाधिकार और सामाजिक जवाबदेही पर विस्तार से चर्चा होगी।”
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपस में जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों को कार्यक्रम में जोड़ने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से-
सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में मिशन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि मानवाधिकार दिवस का यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता को नई दिशा देगा और संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करेगा।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि मानवाधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाया जाने वाला जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
This website uses cookies.