फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना इलाके के सौना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घरेलू विवाद में शराबी पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जलालुद्दीन है, जो अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी रेहाना और बच्चों के साथ मारपीट करता था। रात में नशे में धुत होकर घर पहुंचा और किसी बात पर पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर जलालुद्दीन ने जानवर काटने वाले धारदार चाकू से रेहाना के सीने पर हमला कर दिया। चाकू लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय घर में बच्चे मौजूद थे। जब उन्होंने मां की चीख और हमले का दृश्य देखा तो रोते-चिल्लाते हुए बाहर दौड़े। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जलालुद्दीन फरार हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति जलालुद्दीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए रिजवान अंसारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.