उत्तर प्रदेश: 300 विधायक योगी सरकार के हैं खिलाफ, अखिलेश यादव ने किया दावा

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच विपक्ष की ओर से बड़ा दावा किया गया है। दावे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार खतरे में है। यही वजह है कि यहां सबसे ज्यादा विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। ये दावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 200 से ज्यादा बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा कि करीब 300 विधायक योगी सरकार के खिलाफ हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जानबूझकर प्रदेश में बवाल खड़ा किया जा रहा है, ताकि लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाया जा सके। लखनऊ में सपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग समाज में भेदभाव बढ़ाकर उसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है और इनके पास देश को दिखाने के लिए कुछ नहीं है, यही वजह है कि वो समाज में एक दूसरे को लड़वाना चाहते हैं और ध्यान भटकाना चाहते हैं।

एनपीआर और एनआरसी के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार को कोई दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। हम इसी देश के नागरिक हैं। बीजेपी के लोग बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ये सब कर रहे हैं। गांवों में लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं वो कैसे प्रमाणित करेंगे कि वो इसी देश के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाऊंगा।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.