स्पेशल: उत्तराखंड के हर नागरिक को मिल रहा फ्री इलाज, पढ़िए त्रिवेंद्र सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार?

केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से उसकी प्राथमिकता स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए उसने आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की ताकि हर गरीब को बेहतर इलाज मिल सके। केंद्र के नक्शेकदम पर चलते हुए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लॉन्च की। 23 सितंबर 2018 में लॉन्च की इस योजना में केंद्र के पांच लाख 23 लोगों को कवर करने के अलावा 10 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों को कवर किया है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना उन परिवारों को कवर करता है, जिन्हें पीएम-जय के तहत कवर नहीं किया गया था।

योजना में अतिरिक्त 10.4 शामिल हैं पीएम-जेएवाई के तहत उन परिवारों के समान ही लाखों परिवार हैं, जो उत्तराखंड राज्य की पूरी आबादी को कवर करते हैं। योजना के तहत हर परिवार 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज करवा सकता है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जो अपने नागरिको को इस तरह की कैशलेस इलाज की सुविधा दे रहा है। त्रिवेंद्र सरकार का उद्देश्य है नागरिक स्वस्थ रहेगा..तभी प्रदेश तरक्की करेगा।

उत्तराखंड में बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की प्राथमिकता रही है। इसी का नतीजा है कि पिछले ढाई सालों में प्रदेश में गुणात्मक सुधार आया है। राज्य में सरकारी चिकित्सालयों को Indian Public Health Standards के मानक अनुसार सृदृढ़ किया गया। अब राज्य के सभी जिला अस्पतालों में ICU की सुविधा है। जिनका विस्तार उप-जिला और बेस अस्पतालों तक किया जा रहा है।

साथ ही प्रदेश के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में गैर संचारी रोगों की निशुल्क जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है। योजना के तहत अब उत्तराखंड में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को 2022 तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा हर्रावाला में 106 करोड़ रुपये से 300 बेड का शकुन्तला रानी सरदारी मैटरनिटी व कैंसर चिकित्सालय के निर्माण शुरू हुया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.