उत्तराखंड स्पेशल: पहाड़ का स्वादिष्ट चैंसू दाल, जो एक बार खाता है उंगलियां चाटता रह जाता है! ऐसे किया जाता है तैयार

पहाड़ों के व्यंजनों की बात ही अलग है। उत्तराखंड स्पेशल में आज हम बात करेंगे पहाड़ की मशहूर चैंसू दाल की और ये जानेंगे कि इसे तैयार कैसे किया जाता है।

कहते हैं कि एक बार जो पहाड़ का चैंसू दाल चख ले वो बार-बार इसके स्वाद को ढूंढता है। आइए अब जानते हैं कि चेंसू। स्वादिष्ट चैंसू तैयार करने के लिए नीचे दिए गए रेसिपी को देखें।    

1 कप साबुत काला सोयाबीन, 1/2 कप बारीक कटे अखरोट, 1/2 कप सरसों का तेल, 5 लहसुन की कली, 1 टीस्पून जीरा, 5 साबुत काली मिर्च, चुटकी भर हींग, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 कप पानी, नमक स्वादानुसार, 1/2 कप गरम मसाला, 1/2 कप ताजी धनिया पत्ती।

ये है तड़के की सामग्री:

2 टेबल स्पून घी, 3 से 4 सूखी लाल मिर्च, 1/4 कप अखरोट।

धीमी आंच पर ऐसे तैयार करें चैंसू: पैन को धीमी आंच पर कुछ देर रखें। इसके बाद पैन में साबुत काले सोयाबीन डाले और फिर इसे करीब 10 मिनट तक भूनें। जब इसमें से खुशबू आने लगे तो जानलें कि दाल रोस्ट हो चुकी है। इसके बाद गैस बंद कर दें। दाल को दरदरा पीस लें। फ्राइंगपैन लें। इसमें लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। भूनने के बाद इसमें पिसी हुई दाल डाल दें। जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और हींग भी डाल दें। हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और पानी डालकर उबालें। कम से कम 20 मिनट तक पकाएं। ऊपर से गरम मसाला और धनिया पत्ती डाल दें। इसके बाद दूसरे पैन में घी डालें। पैन में सूखी लाल मिर्च और अखरोट डालें। इसे दाल पर डालें। तैयार चैंसू को स्टीम्ड चावल के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। उम्मीद है, पहाड़ के इस स्वादिष्ट दाल को एक बार चखने के बाद बार-बार इसे बनाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.