उत्तराखंड में है देश का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’, यहां ठंड में घूमने का है अपना मजा

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर मौसम में का यहां अपना मजा है और उसी प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेने के लिए लोग यहां आते हैं।

ऐसी ही खूबसूरत वादियों में बसा औली, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की खूबसूरती को निहारते रहने का ही मन करता है। ठंड के मौसम में जब सूरज की किरणे बर्फ से ढके पहाड़ों पर पड़ती हैं तो ऐसा लगता है मानों पहाड़ सूरज की रोशनी में नहा कर आये हो। यहां पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है और टूरिस्ट खासकर बच्चे इस बर्फ में खूब खेलते हैं। औली तक पहुंचने के लिए देश के सबसे तेज स्पीड वाला रोप वे बनाया गया है। इस रोप वे पर बैठकर जब आप जंगल के ऊपर से गुजरते हैं, तो बर्फ से ढकी चोटियों को देख कर आपका दिल खिल उठेगा।

यहां पर आप काफी स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी है। यहां पर आप बर्फ में गाड़ी चला सकते हैं और स्लेज भी कर सकते हैं। स्कीइंग के लिए औली हर दुनिया में जाना जाता है। स्कीइंग का यहां पर सबसे बड़ा पॉइंट है। नंदा देवी के पीछे सूर्योदय देखना एक बहुत ही सुखद अनुभव रहता है। नंदा देवी नेशनल पार्क यहां से 41 किलोमीटर दूर है। शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर औली एक बहुत ही बेहतरीन पर्यटक स्थल है।

बर्फबारी के अलावा यहां यहां देवदार के पेड़ काफी ज्यादा तादाद में पाए जाते हैं। इनकी पेड़ों की महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। औली में आप खूबसूरती के अलावा यहां की एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.