उत्तराखंड की इस खास सब्जी के इस्तेमाल से हमेशा रह सकते हैं जवान, 100 बीमारियां रहेंगी आप से दूर!

दुनिया के हर इंसान की ये इच्छा होती है कि वो हमेशा सेहतमंद और जवान रहे। अपने खानपान पर ध्यान रखकर आप ऐसा करने में बुहत हद तक कामयाब हो सकते हैं।

देवभूमि में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जिने इस्तेमाल से हमेशा आप सेहतमंद रह सकते हैं। देवभूमि को प्रकृति ने कई ऐसे फल-फूल और सब्जियां बख्शी हैं, जिनके इस्तेमाल से आप खुद को हमेशा फिट रख सकते हैं। उत्तराखंड में पाई जाने वाली गडेरी ऐसी एक सब्जी है, जिसके इस्तेमाल से आप अपने आप को फिट रखने के साथ जवान रख सकते हैं। नैनीताल जिले के कालाढूंगी रोड पर रौखड़ गांव में गडेरी का बंपर उत्पादन होता है। चारों तरफ जंगलों से घिरे इस गांव तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। यही वजह है कि किसानों को सब्जी बाजार तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। फिलहाल गांव तक रास्ता बनाने के लिए प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।

गडेरी की मांग नैनीताल के साथ आसपास के बाजारों में काफी है। खास कर यहां की गडेरी स्वादिष्ट होने के साथ पेट संबंधी बीमारियों के इलाज में ये रामबाण मानी जाती है। ग्राहकों को यहां गडेरी का बाजार में बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय मंडी में किसानों से गडेरी 40 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदी जा रही और ग्राहकों को 60-70 रुपए के हिसाब से बेची जा रही है। सड़क नहीं होने और सुअरों के आतंक की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां के एक गडेरी का वजन पांच किलो तक का भी होता है।

जानकारों के मुताबिक, 100 ग्राम की गडेरी में 64 ग्राम पानी होता है। इसके अलावा प्रोटिन, 5 फीसद फाइबर, पोटेशियम, आयरन, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन, जिंक होता है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। पहाड़ पर उगने वाली लाल गडेरी में दिल की बीमारी दूर करने वाले तत्व भी होते हैं। कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता। गडेरी खाने से मोटापा कम होता है। बुढ़पा भी जल्द नहीं आता। शरीर के घाव भरते हैं। ठंड दूर करती है। शरीर की ताकत में बढ़ेतरी होती। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गडेरी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.