उत्तराखंड: माइनस 8 डिग्री तापमान में सीमा की निगहबानी कर रहे जवान, चीन से टकराव की वजह से इस बार है खास तैयारी

उत्तराखंड में चीन के बॉर्डर पर माइन आठ डिग्री तापमान मेंं भी हमारे जवान सहरद की निगहबानी कर रहे हैं।

ठंड के मौसम ने देशभर में दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में भले ही अभी सिर्फ सुबह और शाम को ही ठंड का एहसास हो रहा हो, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। हालत ये है कि तापमान माइन में चला गया है। रात को तापमान माइनस आठ डिग्री तक पहुंच रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद जवान हमारी आपकी सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। चीन से चल रही तनातनी की वजह से इस बार पड़ोसी मुल्क से सटी सीमा पर चौकसी और कड़ी की गई है।

हर साल चीन सीमा पर तैनात सुरक्षा बल के जवान अक्टूबर-नवंबर तक अग्रिम चौकियों से निचली चौकियों में शिफ्ट हो जाते थे, लेकिन इस बार चीन से तनातनी को देखते हुए शीतकाल में भी जवान अग्रिम चौकियों में तैनात रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिपुपास, नाभिढांग समेत दूसरे बॉर्डर वाले इलाके, जहां जवानों की तैनाती है, रसद की आपूर्ति कर दी गई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से सुरक्षा के लिए जवानों को खास पोशाकें भी उपलब्ध कराई गई हैं। आपको बता दें कि जनवरी में ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में तापमान माइनस 25 डिग्री तक चला जाता है। अभी मिलम से लिपुलेख तक सुरक्षा बलों के जवान नियमित गश्त कर सीमा पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।  

गौरलतब है कि गुरुवार को जिले की ऊंची चोटियों हंसलिंग, नग्निधूरा, पंचाचूली पर इस मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। दिन में भी हिमालय बादलों से ढंका रहा। बादल छाए रहने, हिमपात और निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड महसूस की गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.