उत्तराखंड के खुशीराम की जिंदगी में विदेशी सब्जियों की खेती ने लाई खुशियां, कमा रहे हैं लाखों

मैदानी इलाकों की तुलना में पहाड़ी इलाकों में खेती करना काफी मुश्किल काम है।

सिंचाई के साथ दूसरी परेशानियों की वजह से यहां खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन टिहरी गढ़वाल के रहने वाले खुशीराम सब्जियों की खेती करके लाखों रुपये कमा रहे हैं। दरअसल सिंचाई के लिए पानी की समस्या से जूझ रहे चंबा-मसूरी फलपट्टी के चौपड़ियाल गांव के रहने वाले खुशीराम ने इन दिनों अपने खेतों में विदेशी सब्जियां लग रहे हैं। जापान समेत दूसरे देशों में उगने वाली इन सब्जियों की खासियत यह है कि इनमें ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इनकी फसल भी जल्दी तैयार होती है।

50 साल के खुशीराम करीब 25 सालों से करीब 40 नाली जमीन पर सब्जी की फसल उगा रहे हैं। यही उनकी आर्थिकी का जरिया भी है। एक सीजन में वो एक लाख रुपये से ज्यादा आमदनी कर लेते हैं। खुशीराम बताते हैं कि जापान में उगाए जाने वाले लेटोज में चौड़ी हरी पत्तियां होती हैं, जो पौष्टिक गुणों से भरी होती है। लेटोज बर्गर में भी इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में इसकी काफी डिमांड रहती है। अभी तक कई बड़ी कंपनियां इन सब्जियों को बाहर से मंगाते हैं। लोकल मार्केट में विदेशी सब्जियां मिलने से काफी फायदा होगा और क्षेत्रवासियों को भी सब्जियों के रूप में विकल्प मिलेगा।

इसके अलावा जापान का केरी टमाटर बाजार में बिकने वाले टमाटरों की तुलना में काफी छोटे होते हैं। पहाड़ में भी छोटे टमाटर उगाए जाते हैं, लेकिन इनका स्वाद खट्टा होता है। जबकि, केरी टमाटर काफी मीठा होता है। खुशीराम का कहना है कि अगर उनका यह प्रयोग सफल रहा तो वो भविष्य में विदेशी सब्जियां उगाने के लिए अन्य किसानों को भी प्रेरित करेंगे। फिलहाल खुशीराम चाइनीज कैबेज, केरी टमाटर लेटोज, मिजोना, केल, रेड कैबेज, लीक, जुकनी अपने खेतों में उगा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

21 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.