क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है ये तो हम सभी जानते हैं। अब मास्टर ब्लास्टर के नाम एक ‘अनोखा रिकॉर्ड’ जुड़ गया है।
सचिन तेंदुलकर ने पहली बार किसी महिला से दाढी बनवाई है। इससे पहले तेंतुलकर ने कभी भी किसी से दाढी नहीं बनवाई, लेकिन अब महिला हज्जाम नेहा और ज्योति ने सचिन तेंदुलकर की दाढी बनाई है। लड़कियों से दाढी बनवाने का वीडियो भी सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”आप शायद ये नहीं जानते होंगे, लेकिन मैंने कभी भी किसी से शेव नहीं बनवायी। अब ये रिकार्ड टूट गया है। इन महिला हज्जाम से मिलना सम्मान की बात है।” सचिन तेंदुलकर ने दोनों लड़कियों को जिलेट स्कालरशिप भी प्रदान की जिनमें उनकी शैक्षिक और पेशेवर जरूरतों को पूरा किया जायेगा।
आपको बता दें कि सचिन ने इन लड़कियों से दाढी भारत में मौजूद लिंग संबंधित रूढ़ियों को तोड़ने में अपना योगदान देने के लिये बनवाई है। इस पेशे में ज्यादातर पुरुष ही हैं। 2014 में उत्तर प्रदेश की बनवारी टोला गांव की रहने वाली नेहा और ज्योति ने पिता के बीमार होने के बाद उनकी जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया।
शुरुआत में दोनों लड़कियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। स्थानीय लोग दोनों से दाढी नहीं बनवाते थे, ना ही बाल कटवाते थे। बाद में जिलेट इंडिया ने विज्ञापन के जरिए दोनों की प्रेरणादायी कहानी को उजागर किया गया। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस विज्ञापन को youtube पर अब तक 1.60 करोड़ लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद ही सचिन तेंदुलकर ने भङी दोनों लड़कियों से दाढी बनवाने का फैसल किया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.