वीडियो: उत्तराखंड के ‘लिटिल बुमराह’ ने गेंदबाजी से जीता बड़े क्रिकेटर्स का दिल, बॉलिंग देख आप भी हो जाएंगे मुरीद

उत्तराखंड के लिटिल बुमराह की गेंदबादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड के इस छोटे से गेंदबाद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई अक्षज त्रिपाठी की गेंदबाजी की स्टाइल की बात कर रहा है। 40 सेकेंड के इसके वीडियो को देखने के बाद हर कोई इसे लिटिल बुमराह बुला रहा है, क्योंकि इसकी बॉलिंग का एक्शन बिल्कुल इंडियन क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की तरह है। वीडियो में दिख रहा है कि अक्षज हूबहू जसप्रीत बुमराह के एक्शन के साथ बॉलिंग करते हुए यॉर्कर डालते हैं और सिंगल स्टंप को हिट कर देतै हैं। उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

जूनियर बुमराह की गेंदबाजी को देखने के बात बड़े-बड़े क्रिकेटर्स भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई बड़े क्रिकेटर्स ने तो इस नन्हें गेंदबाज को बॉलिंग के टिप्स तक दिये हैं। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर/बल्लेबाज और कोच पॉल एंड्रयू निक्सन ने भी वीडियो देख पहाड़ के छोटे बुमराह की तारीफ की है। और वीडियो पर सकारात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने अक्षज के बॉलिंग एक्शन और दौड़ने को लेकर कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की बात कही है।

अक्षज देहरादून में रहते हैं। शिक्षांकुर स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाले अक्षज त्रिपाठी को उनके पिता द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी ही अभी तक घर में क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। अक्षत हर दिन लगभग एक घंटा बॉलिंग का अभ्यास करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.