India NewsNewsराजनीति

कितने सही होते हैं EXIT POLL, पढ़िए 2014, 2009, 2004 में अनुमान से कितने अलग थे असल नतीजे?

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होने के साथ ही सारे EXIT POLL भी आ गए हैं। EXIT POLL के मुताबिक 2014 की तरह ही एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

अब ये तो 23 मई को ही पता चलेगा कि ये EXIT POLL कितने सही होते हैं। इस बार ज्यादातर EXIT POLL के आंकड़े OPINION POLL से जुदा हैं। चलिए आपको बताते हैं कि EXIT POLL और OPINION में क्या फर्क होता है और दोनों कितने सही या गलत होते हैं। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि इससे पहले 2014, 20009, 2004 में EXIT POLL के आंकड़े असल आंकड़े से कितने सही या गलत थे।

सबसे पहले ये जान लीजिए कि EXIT POLL और OPINION POLL में क्या फर्क होता है। EXIT POLL उसे बोलते हैं जब मतदान होने के बाद मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया। जिस भी पार्टी को उसने वोट दिया होता है, उसी आधार पर EXIT POLL के आंकड़े निकालते जाते हैं। जबकि OPINION POLL में चुनाव से पहले मतदाताओं से पूछा जाता है कि वो इस बार किसे वोट करने जा रहे है। अब आपको बताते हैं कि 2014, 20009, 2004 में EXIT POLL ने क्या बताया था और काउंटिंग वाले दिन नतीजा क्या आया था?

2014 का EXIT POLL

CNN-IBN – CSDS Lokniti: NDA – 276, UPA-97, Oth-148
India Today Cicero: NDA-272, UPA-115, Oth- 156
News 24 Chanakya: NDA-340, UPA-70, Oth-133
Times Now ORG: NDA-249, UPA-148, Oth- 146
ABP News Nielsen | NDA-274, UPA-97, Oth-165
NDTV Hansa Research | NDA-279, UPA-103, Oth-161

2014 का नतीजा क्या था?

NDA-336, UPA-66, Others-147
BJP-282, CONG-44

2009 का EXIT POLL

CNN-IBN Dainik Bhaskar: UPA 185-205, NDA 165-185, 3rd Front 110-130, 4th Front 25-35
Star-Nielsen: UPA 199, NDA 196, 3rd Front 100, 4th Front 36
India TV CVoter: UPA 189-201, NDA 183-195, 3rd Front 105-121

2009 का नतीजा क्या था?

UPA-262, NDA-159, 3rd Front-79, 4th Front-27
Cong-206, BJP-116

2004 का EXIT POLL

NDTV-AC Nielsen: NDA 230-250, Cong 190-205, Oth 100-120
Aajtak ORG-MARG: NDA 248, Cong-190, Oth-105
StarNews C-Voter: NDA 263-275, Cong 174-186, Oth 86-98

2004 का नतीजा क्या था?

UPA-208, NDA-181, Left Front-59
Cong-145, BJP-138

तीन बार आंकड़ों की तस्वीर देख कर ये साफ हो जाता है कि ये जरूरी नहीं कि जो EXT POLL में आंकड़े आए हों, नतीजा भी वही हो। 2014 में जहां ज्यादातर EXT POLL सही साबित हुए थे। वहीं 2009 और 2004 में EXT POLL के आंकड़े पूरी तरह से फेल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *