उत्तराखंड में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

राज्य में मंगलवार को कोरोना के 78 नए मामले सामने आए। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3686 हो गई है। इनमें 736 मामले सक्रिय हैं। अब तक कोरोना से 50 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को सबसे ज्यादा मामले ऊधमसिंह नगर में 33 और हरिद्वार में 22 केस सामने आए। वहीं, राजधानी देहरादून में 12, पौड़ी में 3, टिहरी में 5 और उत्तरकाशी में 2 कोरोना संक्रमित मिले। 

अच्छी खबर ये है कि मंगलवार को कोरोना के 70 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.78 फीसदी है और डबलिंग रेट 36.79 दिन है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि राज्य सरकार प्रदेश के कई इलाकों में लॉकडाउन का ऐलान किया है। लगातार सख्ती बरती जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *