एक साल बाद बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की ‘घर वापसी’, अब कुछ इस तरह दिखते हैं

करीब एक साल से लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भारत लौट आए हैं। शनिवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

हालांकि इस दौरान इरफान खान का चेहरा नहीं दिखा। उन्होंने हैट लगाई हुई थी और चेहरा ढका हुआ था। इरफान खान ने व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट पहनी थी। साथ ही लाइट पिंक कलर की जैकेट भी पहन रखी थी। शायद वो खुद ही चेहरा छिपाना चाहते हों।

52 साल के इरफान खान ने पिछले साल मार्च में ही एक ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था ”ये पता लगा है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। इसे कबूल करना आसान नहीं है। लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और मेरी इच्छाशक्ति ने मुझे उम्मीद दी है।”

आपको बता दें कि  इरफान विशाल भारद्वाज की फिल्म सपना दीदी पर काम शुरु करने वाले थे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण है, लेकिन तबीयत  खराब होने की वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। विशाल ने भी फिल्म में किसी दूसरे एक्टर को साइन करने से मना कर दिया था। उनका कहना है कि वो फिल्म पर केवल तब ही काम शुरू करेंगे जब इरफान काम शुरू करेंगे।

 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.