कीकू शारदा के एक कप चाय और कॉफी का बिल जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

‘दी कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन कीकू शारदा कुछ दिन पहले छुट्टियां मनाने इंडोनेशिया गए थे। यहां बाली में उन्हें एक होटल में एक कप गरम चाय और एक कैपचीनो कॉफी के एवज में 78,650 रुपये का बिल भरना पड़ा।

कीकू ने खुद बिल की कॉली अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। बिल की कॉपी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे एक कैपचीनों और एक चाय के लिए हजारों का बिल पकड़ा दिया गया है। लेकिन मैं इसकी शिकायत नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैं बाली में हूं। उन्होंने बताया कि बाली की 78,650 के बिल का मतलब भारत के महज 400 रुपयों के बराबर है। बता दें कि इंडोनेशिया के 100 रुपिया, भारतीय मुद्रा के हिसाब मात्र 0.51 पैसे होते हैं। फिलहाल कीकू छुट्टियों के बाद भारत वापस आ गए हैं।

बिल में कीकू शारदा को 30000 रुपये गरम चाय के लिए और ‌35000 रुपये कैपचीनो के लिए चार्ज किया गया। सोशल मीडिया में कीकू शारदा का ये बिल तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक्टर राहुल बोस से एक फाइव स्टार होटल में दो केले के लिए 442 रुपये वसूले गए थे। इसके बाद उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिल की कॉपी शेयर की थी। इसके बाद उस होटल के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कीकू शारदा पर धोखाधड़ी का भी आरपो लगा था। कीकू सहित 7 लोगों पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था, लेकिन इन आरोपों पर कीकू ने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम जबरजस्ती इस विवाद में घसीटा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.