ट्रोल ने तापसी पन्नू को कहा सस्ती एक्ट्रेस, अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

एक्ट्रेस तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में शुमार जो हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि तापसी पन्नू अपनी हाजिर जवाबी से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

एक ट्रोल को बेबी फिल्म की इस अभिनेत्री ने ट्विटर पर करारा जवाब दिया है। दरअसल कुछ दिन पहले तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को सस्ती कॉपी कहा था। इसी पर तंज कसते हुए एक ट्विटर यूजर ने तापसी को सस्ती अभिनेत्री कह कर तंज कसा। यूजर्स को तापसी ने भी ट्विटर पर जवाब दिया। इसके बाद कई और ट्विटर यूजर्स भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए।

यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा, ‘’तुम एक सस्ती एक्टर हो। तुम्हारी मानसिक स्थ‍िति सही नहीं है।‘’ जवाब में तापसी ने लिखा, ‘’ओके सर, आप कब मुझे थेरेपी सेशंस देंगे। मोलभाव में भी बता दें कि मुझे महंगा एक्टर कैसे बनना होगा। महंगाई तो मेरे में भी होना चाहिए।‘’

तापसी के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके पक्ष में लिखा। एक यूजर ने लिखा, ‘’उन्हें पीछे छोड़ दो तापसी, ये कभी नहीं बदल सकते। आप एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।‘’ इसके जवाब में तापसी ने लिखा कि वो ये लोग बहुत मजेदार हैं और वो इन लोगों को बदलना चाहती हैं।

आपको बता दें कि तापसी पन्नू की जल्द ही दो फिल्म रिलीज होने वाली है। वो सांड की आंख और मिशन मंगल में नजर आएंगी। सांड की आंख में तापसी के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं। दोनों ने इस फिल्म में शूटर का किरदार निभाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.