बॉलीवुड में हिरोइनों की खूबसूरती को लेकर क्या सोचती हैं सारा अली खान ?

फिल्म इंडस्ट्री में हिरोइनों की खूबसूरती को लेकर सारा अली खान क्या सोचती है ये उन्होने खुद बताया है। सारा ने कहा  कि आप जैसी हैं वैसी ही बनी रहिए। 

आम हो या खास हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात की जाए तो यहां ये माना जाता है कि हिरोइनों की कामयाबी ही उनकी खूबसूरती की वजह से है। ऐसा कहा जाता है कि इस इंडस्ट्री में एक्ट्रेस पर खूबसूरत दिखने का अलग ही दबाव होता है। खूबसूरत दिखने लिए अदाकारा अक्सर प्लास्टिक सर्जरी भी कराती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हिरोइनों की खूबसूरती को लेकर सारा अली खान क्या सोचती है ये उन्होने खुद बताया है।

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में केदारनाथ की एक्ट्रेस अली खान के साथ बातचीत के कुछ ऐसे पल दिखाए गए जो कि वास्तविक एपिसोड में अपनी जगह नहीं बना सके थे। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से जब ये पूछा गया कि क्या उन पर भी कभी खूबसूरत दिखने का दबाव महसूस हुआ? इसके जवाब में सारा ने कहा, “क्या मैं यह कह सकती हूं कि आप ठीक कह रहे हैं जब आप यह कहते हैं कि वहां दबाव होता है। ये वो वक्त है जो हम अभी महसूस कर रहे हैं, लेकिन आपको इस दबाव से ऊपर उठकर सहज महसूस करना चाहिए। जैसी आप हैं वैसी ही रहकर कंफर्टेबल महसूस करना चाहिए।”

बातचीत के दौरान सारा अली खान ने कहा, “मेरा मतलब ये नहीं हैं कि आप जैसी हैं वैसी ही बनी रहिए। अगर का वजन 96 किलो है तो उठिए और जिम जाइए। खुद को फिट रखिए, लेकिन एक प्वॉइंट से ऊपर आपको जाने की जरूरत नहीं है। आप जो हैं उसे लेकर अगर कॉन्फिडेंट नहीं रहती हैं तो ऐसे 500 लोग होंगे जो आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे।”

सारा ने कहा कि इस इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग हैं जो आपको असुरक्षित महसूस कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को आपको ये कहने की जरूरत है कि देखो देखो मैं ऐसी ही हूं और मैं ऐसी रहकर ही सहज महसूस करती हूं। इसके बाद कुछ भी मायने नहीं रखेगा।”

 आपको बता दें कि सारा अली खान केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत और सिंबा में रणवीर सिंह के साथ नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वो लव आज कल 2 की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 months ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 months ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.