Blog

उत्तराखंड पर मंडराया चमकी बुखार का खतरा, बिहार में ले चुका है दर्जनों बच्चों की जान, ऐसे रखें अपने बच्चे का ख्याल

उत्तराखंड पर भी चमकी बुखार का खतरा मंडराने लगा है। राज्य सरकार ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आपको इससे सावधान रहने की जरूरत है।

बिहार के मुजफ्फपुर में चमकी बुखार ने कहर बरपा रखा है। इस बुखार से अब तक करीब 150 बच्चों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में चमकी कहर बरपा सकता है। यही वजह है कि राज्य सरकार ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर स्वस्थ्य विभाग ने ऊधमसिंह नगर जिले में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिन मैदानी इलाकों में लीची की पैदावार होती है, उन इलाकों के लोगों को भी सावधन रहने के लिए कहा गया है।

राहत की बात ये है कि राज्य में अब तक किसी बच्चे में चमकी बुखार के लक्ष्ण नहीं मिले हैं। चमकी एक दिमागी बुखार है। इस बुखार में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बुखार के लक्ष्ण दिखते ही अगर पर 4 घंटे के भीतर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच जाते हैं तो कोई खतरा नहीं होगा। चमकी बुखार की चपेट में 1 साल से लेकर करीब 10 साल तक के बच्चे आते हैं।

ये हैं चमकी बुखार के लक्षण:

  • अचानक तेज बुखार आना
  • शरीर का कांपना
  • हाथ और पैर में ऐंठन होना, बेहोश होना
  • शुगर कम होना, शरीर पर चकत्ते निकलना

चमकी बुखार से बचाव के उपाय:

  • बच्चे को धूप से दूर रखें
  • बच्चे को खाली पेट लीची न खिलाएं
  • बच्चे को सड़े-गले फल न खिलाएं
  • बच्चे को ज्यादा से ज्यादा पानी दें
  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें
  • रात में सोते वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
  • रात को भोजन के बाद बच्चे को मीठा खिलाएं

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, दी जा रही है खास ट्रेनिंग

इसे भी पढ़ें:सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात, काम सिखाने के साथ 15 हजार रुपये का भत्ता देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की वो रहस्यमयी जगह जहां होता है परियों का निवास, हनुमान जी यहां लेने आए थे संजीवनी! जानते हैं आप?

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.