Blog

उत्तराखंड: देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, छापा मारने गई पुलिस के उड़े होश! तीन गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में किए जा रहे देह व्यापार का भण्डाफोड़ किया है।

पुलिस ने ओल्ड सर्वे रोड स्थित स्पा सेंटर पटाया यूनीसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं, एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। जबकि सैलून संचालक फरार है।

गौरतलब है कि डीआईजी गढ़वाल रेंज और एसएसपी देहरादून द्वारा स्पा सेंटरों के खिलाफ लगातार मिलने वाली शिकायतों के बाद स्पा सेंटर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए निर्देश दिए थे।

सीओ डालनवाला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम ओल्ड सर्वे रोड स्थित स्पा सेंटर पटाया यूनीसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान स्पा सेंटर के एक केबिन में एक पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। केबिन में आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की गई। जबकि पकड़े गए व्यत्तिQ की स्पा सेंटर के रजिस्टर में कोई प्रविष्टि नहीं पाई गई।

पूछताछ करने पर बताया कि स्पा सेंटर का मालिक सुशील चौधरी है और उसके द्वारा स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कार्य किया जाता है। जिसमें रिसेप्शन पर मौजूद महिला की भी भागीदारी रहती है। पुलिस ने स्पा सेंटर में मिले पुरुष व दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्पा सेंटर का मालिक सुशील चौधरी फरार हो गया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कियाहै।

स्पा सेंटर से गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जगमीत पुत्र दर्शन सिंह निवासी डीएल रोड थाना डालनवाला है। छापेमाीर के दौरान पुलिस टीम में मणि भूषण श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक डालनवाला, दीपक सिंह रावत चौकी प्रभारी करणपुर, कांस्टेबल कमलेश, महिला कांस्टेबल नीतू तथा महिला कांस्टेबल तुलसी शामिल रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.